लड़के से बन गया लड़की, फिर जीता मिस ट्रांस इंडिया का खिताब


आपके जन्म के बाद जैसे-जैसे आपका शरीर उम्र के साथ बढ़ता है आपको अंदाजा होने लगता है कि जो आप हो वो आप हो ही नहीं।

कुछ ऐसी कहानी है निताषा बिश्वास की। बता दें निताषा भारत की पहली मिस इंडिया ट्रांस क्वीन हैं। उन्हें यह खिताब पिछले साल मिला था। निताषा ने बताया कि उनका बचपन भी और सामान्य लड़कों की तरह शुरू हुआ लेकिन बढ़ती उम्र के साथ एहसास हुआ कि उनके अंदर महिलाओं वाली फीलिंग्स हैं।

निताषा ने इसे पूरी हिम्मत से जिया और नए रास्ते तलाशे।

अब वह थाइलैंड में होने वाली मिस इंटरनेशनल क्वीन में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी जो कि मार्च में होगी। मूल रूप से कोलकाता निताषा 25 फरवरी को निकलेंगी।

निताषा ने बताया कि मुझे बचपन में ही यह एहसास हो गया था, लेकिन मैंने कभी कुछ बोला नहीं। मैं कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई कर रही थी। दरअसल मुझे जर्नालिस्ट बनना था। इस दौरान जब घरवालों ने मेरी शादी के लिए लड़की तलाशनी शुरू की तो मुझे लगा कि मेरे साथ कुछ गलत होने जा रहा है।

मैंने घर में बताया कि मैं लड़का नहीं लड़की हूं, मुझे लड़के से शादी करनी है। उस वक्त सबने मुझे पागल समझा लेकिन बाद में सबको समझ आ गया कि मैं क्या हूं। - इसके बाद मैं दिल्ली आ गई और यहां अपना जेंडर ट्रांसफार्मेशन करवाया। इसके बाद मैं बहुत समय तक डिप्रेशन में रही, लेकिन फिर जिंदगी नए सिरे से जीने की ठानी। लेकिन मिस इंडिया ट्रांस क्वीन प्रतियोगिता जीती और मेरी लाइफ बदल गई।

निताषा ने बताया कि मैं दिन-रात मेहनत कर रही हूं। सुबह पांच बजे उठ जाती हूं। उसके बाद वॉक पर जाती हूं।

डॉक्टर की सलाह से हेल्दी फूड ले रही हूं और जिम में पसीना बहा रही हूं। मैं नर्वस बिल्कुल नहीं हूं।

मिस इंटरनेशनल क्वीन ट्रांसजेंडर्स महिलाओं के लिए होने वाली सबसे बड़ी ब्यूटी इवेंट है। यह साल 2004 से थाईलैंड के पटाया शहर में हर साल आयोजित किया जाता है। दो बार कुछ कारणों की वजह से यह आयोजित नहीं हुई। सबसे ज्यादा बार इसे थाईलैंड ने ही जीता। इस समय भी वहीं ट्रांसजेंडर इसकी विजेता है। भारत से इसमें पहली बार हिस्सा ले रहा है।

निताषा ने कहा बिल्कुल, बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस का रोल कर मैं ट्रांसजेंडर्स के प्रति लोगों की धारणा बदलना चाहती हूं। मैं करण जौहर की फिल्मों से डेब्यू करना चाहती हूं। साथ ही डायरेक्टर संजयलीला भंसाली और मधुर भंडारकर के साथ भी काम करने की ख्वाहिश है।

निताषा ने बताया कि ऐश्वर्या बच्चन से लेकर विपाशा बसु तक मेरी तारीफ कर चुकी हैं। मुंबई की एक इवेंट में दोनों से मुलाकात हुई थी। वहां मिस इंटरनेशनल ट्रांस क्वीन प्रतियोगिता के बारे में उनसे बात हुई। दोनों ने मुझे सराहा और इसे जीत कर आने के लिए हौसला बढ़ाया।
















Comments

Popular posts from this blog

अगर दिखते हैं इस रूप में हनुमान जी सपने में, तो मिलेगा ये फल

माचिस का आविष्कार कब, किसने और कैसे किया

धर्म के अनुसार एक ही गोत्र में शादी न करने के तथ्य को विज्ञान ने भी माना सही, बताया एक ही गोत्र में शादी करने से झेलनी पड़ सकती है मुसीबत