क्‍या आप भी चाहती हैं अपने नाखूनों की ग्रोथ?

हर लड़की चाहती है उसके हाथों के नाखून लंबो हो और हाथों में लंबे नाखून अपनी एक अहम भूमिका निभाते हैं. साथ ही लंबे हाथों में नेल पेंट भी अच्‍छा लगता है. कुछ लड़कियों के नाखून तो तेजी से बढ़ते रहते है लेकिन कुछ लोग है, जिनके नाखून उतनी तेजी से नहीं बढ़ पाते. अगर बढ़ते भी हैं उतनी मजबूत नही होते और जल्दी ही टूट जाते है.


आप की जानकारी के लिए बता दे कि बालों की तरह ही नाखून केरातिन प्रोटीन से बने होते हैं. ऐसा माना जाता है कि औसतन नाखून एक महीने एक इंच के दसवें भाग के बराबर बढ़ता है मगर कभी-कभी इसकी गति धीमी हो जाती है, जिसका सबसे बढ़ा कारण पोषक तत्वों में कमी है.
अगर आप के नाखून भी उतनी तेजी से नही बढ़ रहे और आप अपने नाखूनों की ग्रोथ तेज करना चाहती हैं तो आज हम लेकर आएं है आपके लिए कुछ घरेलू नुस्‍खें. तो आइए जानते हैं घरेलू नुस्‍खों के बारे में.

नींबू का रस
नींबू का रस नाखूनों के लिए फायदेमंद है. इसमें विटामिन सी होता है. एक चम्मच नींबू के रस में तीन चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर मिक्स करें. अब इसे माइक्रोवेव में रख दें और 20 मिनट तक गर्म करें. फिर बाद में इसे नाखूनों पर लगाएं. कुछ दिनों में आप को नाखूनों की ग्रोथ में फायदा दिखना शुरू हो जाएगा. 

नारियल तेल
नाखूनों की ग्रोथ के लिए नारियल का तेल काफी फायदेमंद साबित होता है. इससे नाखून मॉइस्चराइज होते हैं और टूटने से बचे रहते हैं. एक कटोरे में नारियल तेल डाल लें. इस तेल से नाखूनों क मालिश करें.

संतरे का जूस
अगर आप अपनी ग्रोथ बहुत जल्‍दी तेजी से बढ़ना चाहती हैं तो संतरे का ताजा रस निकाल ले फिर 10 मिनट तक नाखूनों पर लगाकर सूखा लें. इससे नाखूनों की ग्रोथ तेजी से बढ़ेगी.

Comments

Popular posts from this blog

अगर दिखते हैं इस रूप में हनुमान जी सपने में, तो मिलेगा ये फल

माचिस का आविष्कार कब, किसने और कैसे किया