आइए जानें क्यों गोविंदा बनेगे भगोड़े विजय माल्या
देश के 9000 करोड़ लेकर भाग जाने वाले विजय
माल्या को कौन नहीं जानता. बैंक से करोड़ों रूपए का लोन लिया और बिना चुकाए भारत
से भाग गया. इसी भगोड़े और किंगफ़िशर के मालिक विजय माल्या पर एक फिल्म बने जा रही
है. फिल्म का नाम ‘रंगीला राजा’ होगा.
इस फिल्म के डायरेक्टर पहलाज निहलानी है और इस में
विजय माल्या की भूमिका में अभिनेता गोविंदा नजर आएंगे. डायरेक्टर
निहलानी और गोविंदा करबीन 35 साल के बाद गोविंदा के साथ काम
करेंगे.
फिल्म 'रंगीला
राजा' पर बहुत तेजी से काम चल रहा है और
फिल्म इसी साल अगस्त तक रिलीज होने की उम्मीद भी है. पहलाज निहलानी ने मीडिया से बातचीत
में यह जानकारी दी कि "विजय
माल्या की लाइफ से इंस्पार्य एक फिल्म बना रहा हूं.
अभिनेता गोविंदा इसमें लीड रोल
में नजर आएगें. गोविंदा का नया अवतार देखकर ऑडियंस हैरान रह जाएंगे. यह फिल्म पूरी
तरह से एंटरटेनिंग होगी."
आप को बता दें, हाल ही मे गोविंदा की फिल्म “फ्राई-डे
” रिलीज़ हुई है. गोविंदा बॉलीवुड में आज भी कॉमेडी किंग कहे जाते हैं. मगर
आज जब इनकी फिल्म रिलीज़ हो तो बहुत कम लोगों ही को पता चलता है. यकीनन गोविंदा के
चाहने वालों को इस नई फिल्म का इंतजार रहेगा.



Comments
Post a Comment