गुलाबी और सुन्दर होंठों के लिए घरेलू नुस्खें
हर लड़की अपने होंठो को गुलाबी करने के लिए क्या नहीं करती हैं. लड़कियों के
साथ लड़के भी गुलाबी होंठो के लिए तरह-तरह के उपायें करते रहते हैं. हर कोई अपने
होंठो को सुन्दर और गुलाब देखना चाहता है. गुलाब होंठ चेहरे की सुन्दरता और बढ़
देते हैं.
लिप ग्लॉस , लिप बॉम, लिपस्टिक आदि जैसे कॉस्मेटिक्स चीजें थोड़े वक्त के
लिए तो होंठों को खूबसूरत बना देते हैं, मगर इनके ज्यादा इस्तेमाल से होंठ काले और ड्राय होने लगते
हैं.
इसलिए आज हम आप के लिए लेकर आंए हैं कुछ ऐसे उपाये जिसे आप
के होंठ हमेशा के लिए गुलाबी हो जाएंगे.
अगर आप के होंठों की त्वचा बहुत ज्यादा ड्राय हो गई है तो रात
को सोने से पहले चेहरे को अच्छे से धोकर होंठों को अच्छी तरह से साफ कर लें. इसके
बाद होंठों पर मलाई में गुलाब जल मिला कर लगा लें. ऐसा करने से आपके होंठों की
त्वचा मुलायम हो जाएगी.
शहद और नींबू दोनों चीज़ घर में आसनी से मिल जाती हैं. इन
दोनों को मिलाकर फ्रिज में रख लें. फिर इस को एक घंटे तक अपने होंठों पर लगा लें.
फिर ठंडे पानी से अपने होंठों को साफ कर लें. ऐसा दिनभर में दो बार करें. ऐसा करने
से आप के होंठ गुलाबी और सुन्दर बन जाएंगे.
दूध की मलाई और हल्दी हर घर में मौजूद होती हैं. एक चम्मच मलाई लें और उसमें
चुटकी भर हल्दी मिला लें इस मिश्रण को अपने होंठो पर लगा लें और दस मिनट बाद पानी
से धो लें. आप को पहली बार में ही असर दिखने लगेगा.



Comments
Post a Comment