घर में धन की कमी का कारण कही मनी प्लांट तो नहीं
जैसे की गर्मियों
का मौसम चला रहा है ऐसे में घर के आंगन में लगे हरे-भरे पौधे लगाना अच्छा होता
हैं. अक्सर आप ने हर घर में मनी प्लांट लगा हुआ देखा होगा. ऐसा कहा जाता है कि मनी
प्लांट लगाने से घर में धन की बढ़ोत्तरी होती है, इसीलिए हर घर में एक मनी प्लांट
ज़रूर लगा हुआ होता है. वास्तु शास्त्र में हर पेड़-पौधों को एक दिशा निर्धारित
की हुई है इसलिए अगर आप के घर में मनी प्लांट है और आप ने उसे सही दिशा में नहीं
रखा है तो आप को नुकसान हो सकता है.
इसलिए आइए
जानते हैं मनी प्लांट की सही दिशा और फायदे.
मनी प्लांट
को घर में हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं क्योंकि दक्षिण-पूर्व दिशा में भगवान
गणेश की होती है,
इसीलिए इस जगह पौधा लगाने से
सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है.
मनी प्लांट
घर में लगाने से नैगिटेव एनर्जी का वास नहीं होता है और घर में एक हमेशा पॉजिटिव
एनर्जी बनी रहती है. ऐसा कहा जाता है कि जिस भी घर में मनी प्लांट लगा होता है, वहां
हमेशा खुशियां ही वास करती हैं.
ऐसा माना
जाता है इस पौधों को लगाने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है. साथ ही यह पौधा जितना हरा-भरा रहेगा घर में धन की
बढ़ोत्तरी उतनी ही होगी. इसलिए इस पौधे को कभी सूखने ना दें.
एक बात का
खास ख्याल रखें कि मनी प्लांट को कभी भी
घर के बाहर ना लगाएं क्योंकि इस का लाभ सिर्फ घर के अंदर लगाने पर ही मिलता है.



Comments
Post a Comment