भारत के इस हिस्से में रहते हैं सबसे खतरनाक लोग








 हमारी यह दुनिया खुला आसमान, बर्फ की चादर ओढ़े सफेद पहाड़, हरे-भरे जंगल और बहती नदियां जैसी खूबसूरती से भरी हुई है. एक सच्चे नागरिक के तौर पर हम कभी भी कहीं भी आजादी के साथ घूम सकते हैं. लेकिन आज के इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसे द्वीप के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर जाने की आज तक किसी को हिम्मत नहीं हुई है. इस द्वीप में कुछ ऐसे लोग रहते हैं, जो बाहर से आए हुए लोगों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते.


इस जगह को 'नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड' के नाम से जाना जाता है. बंगाल की खाड़ी में स्थित इस दीप का संबंध भारत से है. यहां पर रहने वाले लोगों का आधुनिक युग और बाहर के लोगों से कोई वास्ता नहीं है. वे लोग ना तो अपने इलाके से बाहर निकलते हैं और ना ही किसी को अपने इलाके में घुसने देते हैं. सन 2006 में गलती से कुछ मछुआरे इस आइलैंड पर पहुंच गए थे और वह कभी भी इस आइलैंड से लौटकर नहीं आए.यहां से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह जगह कितनी खतरनाक है.


इस द्वीप में रहने वाले लोग आग की तीर चलाने में माहिर है और इसलिए अपनी सीमा क्षेत्र में कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों पर भी ये लोग आग के गोले बरसाने लगते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, यहां पर रहने वाली जनजाति का अस्तित्व 60,000 वर्ष पुराना है. लेकिन अब इस जनजाति की जनसंख्या कितनी है, यह पता लगाना बहुत ही मुश्किल है. ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि यहां की जनसंख्या करीब 100 से 200 दर्जन तक हो सकती है.


बाहरी दुनिया के साथ संबंध ना होने के कारण इनका रिवाज, इनकी भाषा, इनका रहन-सहन, आदि के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है. इनसे संबंधित तस्वीर या वीडियो भी इतनी दूरी से बनाई जाती है कि इनकी स्पष्टता गायब हो जाती है. इसलिए ये लोग दिखते कैसे हैं, ये बात भी अब तक कोई नहीं जान पाया है.




सन 2004 में जब भयंकर सुनामी और भूकंप आई थी, तब भारतीय तट रक्षक सेनाओं ने उनकी मदद करने की कोशिश की थी. लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही यह लोग हेलिकॉप्टर पर आग की तीर छोड़ने लगे थे. इसलिए आज तक यह भी पता नहीं चल पाई है कि उस भयंकर सुनामी से इस जनजाति के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा.


इन लोगों की जीवन को सुधारने के लिए अब तक कई प्रयास किए गए है, लेकिन भारत सरकार की हर कोशिश नाकाम रही. यह विश्व की एकमात्र ऐसी जनजाति है, जिनके बारे में किसी के पास कोई खबर नहीं है..

Comments

Popular posts from this blog

अगर दिखते हैं इस रूप में हनुमान जी सपने में, तो मिलेगा ये फल

माचिस का आविष्कार कब, किसने और कैसे किया