वर्ल्ड बैंक ने बताया भारत पर गंभीर खतरा
वर्ल्ड
बैंक ने अपनी एक रिपोर्ट जारी की है और उसमें भारत को जलवायु परिवर्तन के बढ़ते
खतरे को लेकर आगाह किया है. साथ ही कहा है कि जल्द ही जरूरी कदम उठाने होंगें.
दरअसल,
दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन का खतरा आए दिन बढ़ता ही जा रहा है और आने वाले
दिनों में भारत में एक गंभीर खतरा साबित हो सकता है. अगर कोई कदम नहीं उठाए गए तो.
वर्ल्ड
बैंक की उस रिपोर्ट के अुनसार अगर ऐसा ही चलता रहा तो यह भारत जैसे देश की आधी
आबदी यानी 60 करोड़ लोगों को प्रभावित करेगा. साथ
ही अनियंत्रित जलवायु परिवर्तन भारत की जीडीपी को 2.8 फीसदी तक कम कर देगा. साथ ही वर्ल्ड बैंक के अनुसार भारत में कुल 1 हजार से ज्यादा हॉटस्पाट है जहां
जलवायु परिवर्तन का खतरा सबसे ज्यादा है. इनमें यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, महाराष्ट्र,
छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश शामिल हैं.
वर्ल्ड
बैंक की माने तो जलवायु परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव भारत में खेती, उत्पादकता और स्वास्थ्य पर पड़ेगा। ऐसे
में लोगों के जीवन स्तर और उनके रहन-सहन के स्तर में भी भारी कमी आएगी.
आप
को बता दें, साल 2050 तक पूरे देश में 2.8 फीसदी की कमी आएगी, जबकि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे
राज्यों में रिकॉर्ड 9 फीसदी की कमी आएगी. ऐसे आने वाले वक्त
में भारत को जलवायु परिवर्तन के चलते गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.




Comments
Post a Comment