पुराने सिक्के से बन गया यह आदमी करोड़पति
कभी-कभी ऐसा होता है, जिसे हम बुरा कहते हैं या फिर हमारे मतलब कि नहीं होती है वो दूसरों के लिए बड़़े काम की होती है. ऐसा ही एक मामला समाने आया है. एक युवक जो सिक्का मिला वो उसे बेकार समझ रहा था , मगर उसे क्या पता था कि ये सिक्का उसे अरबपति बना देगा. यह मामला अमेरिका के न्यू इंग्लैड का है जहां रहने वाले एक शख्स को एक पुराना सिक्का मिला. उस युवक ने बेकार समझकर अपने पास रख लिया. मगर अचानक ही जब इस शख्स को खोटे सिक्के की असल कीमत पता चली तो उसके तोते उड़ गये. दरअसल, उस युवक को जो सिक्का मिला वो बेहद ही बेशकिस्मती सिक्का था. अभी तक दुनिया में केवल तीन ही ऐसे सिक्के मौजूद है ये 4 सिक्का था. वैज्ञानिकों ने सिक्के की जांच-पड़ताल कर इस बात की पुष्टि की है. वैज्ञानिकों का कहना है कि सिक्का 1854 में ढाले गए 5 डॉलर के सोने के सिक्कों में से ही एक था. साथ ही उनका कहना है साल 1854 में सैन फ्रैंसिस्को मिन्ट में सोने के 268 ऐसे सिक्कों को लाया गया था अब तक माना जा रहा था कि उन सिक्कों में से अब सिर्फ 3 ही बचे हैं. मगर युवक की मदद से ये 4 सिक्का भी वैज्ञानिकों को मिल गया है. इस सिक्के क...