बिना इजाजत के भारत के इन 5 जगहों पर जाना है मना, परमिशन मिलने के बाद ही आप जा सकते हैं यहाँ

जैसे ही छुट्टियां करीब आने लगती है, लोग घूमने जाने का प्लान बनाने लगते हैं। बच्चे से लेकर बड़े तक यह सोचने में जुट जाते है की घूमने के लिए किस जगह का चुनाव किया जाए जो बिल्कुल बेस्ट हो। और जिससे छुट्टियों को यादगार बनाया जा सके।
पर क्या आपको पता है कि भारत मे कुछ ऐसी जगह भी हैं, जहाँ जाने के लिए आपको बहुत मशक्कत करनी पड़ती है। और यही नही बिना परमिशन के आप इन जगहों पर जा भी नही सकते।
आईये जानते हैं वो कौन सी जगहे हैं-
●सिक्किम

यह तीन देशों की सीमा से जुड़ा हुआ है। जिसकी वजह से यहाँ जाने के लिए लोगो को इनर परमिट लेने की आवश्यकता पड़ती है। यहां गैर लोकल व्यक्ति की एंट्री निषेध है, जिसकी वजह से अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सुरक्षा प्रणाली का पूरा ध्यान रखे।
●लद्दाख

लद्दाख भारत के बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है। जहाँ की प्राकृतिक सुंदरता मन को लुभाने वाली है। यही वजह है कि हर व्यक्ति की तमन्ना एक बार लद्दाख घूमने की जरूर होती है। परन्तु भारत और पाकिस्तान की सीमा होने की वजह से यहाँ जाने के लिए लोगो को कानूनी तौर पर इजाजत लेने की आवश्यकता पड़ती है, इसके बाद ही आप लद्दाख जा सकते हैं।
●अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करने वाली है। परन्तु इस राज्य की चीन एवं म्यामांर देशों से जुड़ी होने के कारण यहाँ गैर लोकल व्यक्ति को जाने से पहले परमिशन लेना पड़ता है।
●मिजोरम

मिजोरम की संस्कृति टूरिस्टो को अपनी तरफ आकर्षित करती है, लेकिन यहां जाने के लिए पहले परमिट लेना ज़रूरी है। खासकर फावांगपुई हिल्स, वनतावांग फॉल, पालक लेक, चिंग पुई हेरिटेज साइट और लोकल डांस जैसी जगह जाने के लिए टूरिस्टों को पहले परमिशन लेना पड़ता है।
●नागालैंड

यहां जाने वाले टूरिस्टों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से गुजरना पड़ता है। खासकर कोहिमा, डिमापुर, मोकोकचुंग, वोखा, मॉन, फेक, किफिरे जैसे इलाकों में जाने के लिए।

Comments

Popular posts from this blog

गर्भपात गर्भ गिराने के रामबाण घरेलू उपाय

10 दिन में नपुंसकता और बाँझपन जड़ से खत्म

जानिए हर महीने कितने करोड़ रुपए कमाते है मशहूर कवि कुमार विश्वास