अगर दिखते हैं इस रूप में हनुमान जी सपने में, तो मिलेगा ये फल
दुनिया का हर एक व्यक्ति सपने ज़रूर देखता है। व्यक्ति जितने भी सपने देखता है उनमें से बहुत से सपने अच्छे होते हैं तो बहुत से बुरे भी होते हैं। व्यक्ति को सपने में बहुत सारी चीज़ें दिखाई दे जाती हैं जैसे कभी-कभी व्यक्ति को सपने में फूल दिखता है तो कभी सपने में दिखता है पैसा कभी इंसान को दिख जाता है सांप तो कभी दिख जाता है मोर पर व्यक्ति कभी भी ये जानने की कोशिश नहीं करता है कि आखिर सपने में देखी गई चीजों का मतलब होता क्या है।
और ऐसा तो है नहीं कि सपने में देखी चीज़ बिना किसी मतलब के हो। हर चीज़ का मतलब ज़रूर होता है। आप में से बहुत से लोग सपने देखकर भूल जाते हैं पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें देखकर भविष्य के संकेतों का पता लगाते हैं। जब इन चीजों में भविष्य के संकेत छुपे हुए होते हैं तो अगर आपके सपने में भगवान जी दर्शन दे जाए तो कितना फायदेमंद साबित हो सकता है खासकर जब हनुमान जी आपको अपने सपने में नजर आते हैं तो कितना फलदायक होता है। पर हनुमानजी ऐसे ही किसी के सपनों में नहीं आ जाते हैं। वो दुनिया में बहुत ही धनी किस्मत वाले व्यक्ति होते हैं जिनके सपने में हनुमानजी आकर दर्शन देते हैं।
वैसे तो सपने में किसी भी भगवान को देखना शुभ ही माना जाता है। पर सपने में हनुमानजी का होना सबसे ज्यादा शुभ होता है। हनुमानजी सभी के सपने में अलग अलग रूप में आते हैं जैसे किसी के सपने में सीना चीरते हुए, किसी के सपने में बैठे हुए तो किसी के सपने में उड़ते हुए हनुमानजी आते हैं। हनुमानजी का अलग-अलग रूप में दिखाई देना अलग-अलग संकेतों को भी दर्शाता है।
हनुमानजी को मुस्कुराते हुए देखने का अर्थ:-
अगर किसी व्यक्ति के सपने में हँसते मुस्कुराते हुए हनुमानजी आते हैं तो इसका मतलब होता है कि उस व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी। और उस व्यक्ति को मनचाही सफलता प्राप्त होगी। जीवन में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी।
हनुमानजी को सोते हुए देखने का अर्थ:-
अगर किसी व्यक्ति के सपने में हनुमानजी सोते हुए आते हैं तो इसका मतलब होता है कि उस व्यक्ति की उम्र 1 वर्ष बढ़ गयी है। और अगर व्यक्ति को कोई रोग है तो वो रोग तुरन्त ठीक होने की संभावनाएं हो जाती हैं।
हनुमानजी का बड़े रूप में दिखाई देने का अर्थ:-
अगर किसी व्यक्ति के सपने में हनुमानजी बहुत बड़े रूप में दर्शन देते हैं तो इसका मतलब होता है कि हनुमानजी बहुत जल्द उस व्यक्ति को उसके दुश्मनों से छुटकारा दिलाएंगे। और स्वयं आकर उस व्यक्ति की रक्षा करेंगे।





जय श्री राम
ReplyDeleteजय हनुमान
Jai hanuman
ReplyDeleteLast night Maine ek dream dekha... Dream btane se pehle bata du mai hanuman ji ko raz namaskar karke soti....dream m Main dekhti hu.. Ki koi bahut bura dikhne wala lamba saa aadmi mujhse maarne aa raha hai aur Main hanuman chalisa padh rahi hu... Tabhi mere peche lagte mirror main hanuman ji bahut virat roop mai uss admi ko dara rahe h... I can't define you.. But unke muh se aag nikal rahi hai aur unke 1000 se jyada seer h
ReplyDeleteJai shri ram
DeleteJai shri ram
DeleteIska matlab ye h ki aap pr koi bdi pareshani aane wali thi or hanuman ji ne khud aakr aapki raksha ki h....qki jitna bda aadmi aapne dekha...utni bdi pareshani thi wo...isi tarah se har roz hanuman ko yaad kr k Soye...or rozana hanuman chalisa ka paath kre...hanuman ji aap pr meharbaan h...
DeleteHanuman ji ki kripa aap pr bani rahe...jai shree ram🙏🙏🙏
It means Hanumaan ji viral room me hai ,mahakaal roop me or jo aap ko marne aa raha tha ab usko apne jaan bachana muskil ho jaye gi . Shree Hanumaan ji ne aap pe krapa ki hai. Aap Tuesday ko Hanumaan ji k mandir me deshi ghee ( only cow milk se bana hua ghee) k pua ( mithi puri) bana k Hanumaan ji ko arrpan ka do.
DeleteJai jai shri ram
ReplyDeleteJai bajrang bali