सलमान खान पर आयी मुसीबत, हिन्दू धर्म की भावना को ठेस पहुचाने के आधार पर दर्ज हो सकता है एफआईआर

फ़िल्म इंडस्ट्री के दबंग, सलमान खान को कौन नही जानता।  वो बॉलीवुड के जाने माने सितारों में से एक हैं। पूरी दुनिया मे उनके  करोड़ो की संख्या में फैन है। फ़िल्म इंडस्ट्री में यह भाई के नाम से प्रसिद्ध हैं।


सलमान खान बॉलीवुड के एक ऐसे सितारे हैं जिनके बारे में यह बात भी काफी प्रसिद्ध है कि यह हमेशा ही विवादों से घिरे रहते हैं। सूत्रों की माने तो सलमान से जुड़ी ऐसी ही एक खबर फिर से सुनने में आई है। कहा जा रहा है कि दाबांग खान एक बार फिर से विवादों के घेरे में आ गए हैं।
आईये जानते हैं कि पूरी बात क्या है-
सलमान पर एफआईआर दर्ज करने का आया आदेश-
खबरों की माने तो सलमान के ऊपर मुज्जफरपुर सीजेएम ने एफआईआर दर्ज आने का आदेश दिया है। और यह आदेश इसलिए आया है क्योंकि सलमान के ऊपर हिन्दू धर्म की भावनाओ को ठेस पहुँचाने का आरोप लगाया गया है।
फ़िल्म से जुड़ा है विवाद-

दरअसल सलमान से जुड़ा यह विवाद उनकी बैनर तले बनी फिल्म लवरात्रि से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार 6 सितम्बर को स्थानीय वक़ील सुधीर ओझा ने सलमान खान के बैनर तले रिलीज़ होने वाली फ़िल्म लवरात्रि को लेकर सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका मानना है कि फ़िल्म लवरात्रि का नाम हिंदुओ के पर्व नवरात्रि के नाम पर रखा गया है, और यह हिन्दू धर्म की भावना को ठेस पहुँचाने वाला है।

अपनी शिकायत में सुधीर ओझा ने लिखा कि इस तरह के फ़िल्म को बनाकर सलमान खान ने हिंदू समाज को नीचा दिखाने की कोशिश की है। सुधीर ने कहा कि सलमान खान ने ऐसा तब किया है जब हिंदुओं का प्रमुख त्योहार नवरात्रि शुरू होने वाला है। ओझा की याचिका में फ़िल्म में अश्लीलता परोसने और भावनाओं को ठेस पहुँचाने की बात कही गयी है। इस मामले पर सुनवाई करते हुए मुज़फ़्फ़रपुर सीजेएम कोर्ट ने सलमान खान के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। हालांकि इसके बारे में अभी सलमान या उनके परिवार वालो को कोई खबर नही है।
बताया जा रहा है कि यह फ़िल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फ़िल्म में सलमान के बहनोई आयुष शर्मा हैं। इस फ़िल्म में राम कपूर और रोनित रॉय महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा फिल्म में सोहेल खान भी नजर आएंगे। सलमान खान के प्रोडक्शन तले बनी लवरात्रि की कहानी गुजरात के एक शहर में गरबा से शुरू होती है।

Comments

Popular posts from this blog

गर्भपात गर्भ गिराने के रामबाण घरेलू उपाय

10 दिन में नपुंसकता और बाँझपन जड़ से खत्म

जानिए हर महीने कितने करोड़ रुपए कमाते है मशहूर कवि कुमार विश्वास